वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
सिंह राशि की लव लाइफ 2018
पंचम और अष्टम भाव का स्वामी गुरु आपके प्रेम संबंधों में ज्यादा खुशियां नहीं दे पाएगा। किसी भी चीज़ की अति नुकसान ही करती है। आपको प्यार से दूर रहना चाहिए।
दूसरों से प्यार छीनने वाला आपको आपकी मनचाही खुशियां देने वाला है। शनि आपके लिए शुभ साबित होगा और अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं तो आप अपने रिश्ते को शादी तक ले जा सकते हैं। रिश्ते में उतार-चढ़ाव तो आएंगें लेकिन सब कुछ सामान्य रहेगा।
गुरु के कारण आपकी लव स्टोर को सफलता मिल सकती है। आपको किसी ऐप जैसे टिंडर, हैपन, ट्रूली मैडली से अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। कई लोगों को इसमें सफलता मिल सकती है।
मंगल, केतु, राहू की दशा से गुज़र रहे लोगों को परेशानियां आ सकती हैं। छोटी सी बात पर भी बड़ा झगड़ा हो सकता है और परिस्थिति आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती है। इस साल आपका ब्रेकअप होने की भी संभावना है। खुद पर और अपने पार्टनर पर भरोसा रखें।
11 अक्टूबर के बाद गुरु की दशा से गुज़र रहे लोगों को अपना ध्यान रोमांस से ज्यादा काम पर देना चाहिए। यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
2018 में सिंह राशि की लव लाइफ
– शनि आपको फायदा देगा।
– गुरु केवल 11 अक्टूबर तक आपके लिए शुभ साबित होगा।
– मंगल, केतु और राहू की दशा में आपको पेरशानी उठानी पड़ सकती है।
– अन्य लोगों के प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post 2018 सिंह राशि वालों का हो सकता है ब्रेकअप : पढ़ें राशिफल appeared first on AstroVidhi.