वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें।
मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
वृश्चिक राशि की लव लाइफ 2018
इस साल प्यार को तो आप भूल ही जाइए लेकिन आप किसी के साथ संबंध जरूर बना सकते हैं। प्यार के मामले में ये साल आपके लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है।
आपके व्यवहार के कारण लोग आपसे दूर हो जाएंगें। अगर किसी को प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं तो हो सकता है कि पहले तो आपको जवाब हां में मिले और फिर थोड़े दिन बाद ही परेशानियों की वजह से आपका रिश्ता टूट जाए। रोमांस के मामले में आपका दिल टूट सकता है।
अगर आपका पहले से ही अफेयर चल रहा है तो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ सकती हैं। जरूरी नहीं है ऐसा सभी के साथ हो लेकिन इसकी संभावना अधिक है। आपके पार्टनर को आपसे दूर किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है और हो सकता है कि इस बीच आपको कोई और पसंद आ जाए या आपके पार्टनर को किसी वजह से कोई और मिल जाए।
गुरु की दशा में आपको कई तरह से नुकसान होगा। राहु और शनि की दशा में भी ऐसा ही हाल रहेगा। इन ग्रहों का सबसे ज्यादा असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा।
शुक्र की दशा चल रही है तो आपके लिए थोड़ा बेहतर समय हो सकता है और अन्य दशा वाले लोगों के लिए भी सामान्य समय रहेगा। मूंगा रत्न की अंगूठी को पहनने से वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिलता है।
किसे होगा फायदा
वृश्चिक राशि के जो जातक अपने पार्टनर का आदर करते हैं और उन पर भरोसा रखते हैं, उनकी लव लाइफ बेहतर रहेगी। अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें।
डॉमिनेंट बनने की वजह से आपको ही नुकसान होगा। अगर परिस्थिति आपके अनुसार नहीं भी है तो भी जो जैसे चल रहा है उसे वैसे ही चलने दें और सही समय का इंतज़ार करें।
वृश्चिक राशि की लव लाइफ का हाल
- इस साल कई लोगों का दिल टूट सकता है।
- गुरु की दशा से गुज़र रहे लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
- अनैतिक संबंध बनने की संभावना है।
- पार्टनर का आदर देने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post 2018 में वृश्चिक राशि के लोग ये काम करके रोक सकते हैं अपना ब्रेकअप appeared first on AstroVidhi.