ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह वासना, प्रेम, भौतिक सुख का प्रतीक है। शुक्र ग्रह की कृपा से मनुष्य का प्रेम जीवन सुखमय बनता है और उसे जीवन के सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
कहा जाता है कि जिसकी कुंडली में शुक्र जन्मांश लग्नेश केंद्र में त्रिकोणगत हों वह आकर्षक, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक बन जाता है। यदि शुक्र कुंडली में बलवान हो तो जातक सुंदर, शिक्षित और कफ-वायु प्रकृति प्रधान होता है।
किंतु अगर शुक्र खराब स्थिति में बैठा हो जो व्यक्ति का जीवन नीरस बन जाता है। उसके जीवन में कई चीज़ों की कमी रहती हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि जब कुंडली में शुक्र कमज़ोर या नीच स्थान में बैठा होता है किसी व्यक्ति के जीवन में किस तरह की परेशानियां आती हैं।
प्यार की कमी
शुक्र को प्रेम का कारक कहा जाता है और जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र शुभ स्थान में होता है उसे अपने जीवन में भरपूर प्रेम मिलता है किंतु अशुभ शुक्र की स्थिति में जातक का जीवन प्रेम विहीन हो जाता है। विवाह के बाद भी उसे अपने जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग नहीं मिल पाता है जिसके कारण उसका मन खिन्न हो जाता है।
Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy
आर्थिक कष्ट
शुक्र ग्रह आर्थिक संपन्नता और भौतिक सुख का कारक भी माना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र अशुभ प्रभाव दे रहा है तो वह जातक गरीबी में अपना जीवन व्यतीत करता है। उसके पास कोई सुख-साधन नहीं होते हैं और ना ही किसी भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
सेहत पर बुरा असर
शुक्र की खराब स्थिति सेहत को भी प्रभावित करती है। ये मनुष्य को कुष्ठ रोग, मधुमेह, मूत्राशय संबंधी रोग, गर्भाश्य से संबंधित रोग या कोई गुप्त रोग दे सकता है।
वासना के विचार
शुक्र के अशुभ स्थान में होने पर जातक को सांसारिक सुख नहीं मिल पाते हैं। इसके अलावा अगर शुक्र के साथ कोई पाप ग्रह बैठा हो तो उस व्यक्ति के मन में काम वासना के विचार आने लगते हैं।
पाप प्रभाव वाले कई ग्रहों की युति होने पर यह कामवासना भड़काने के साथ-साथ बलात्कार जैसी परिस्थितियां उत्पन्न कर देती है। वहीं शुक्र के साथ मंगल या राहू की युति होने पर जातक घरेलू हिंसा करने लगता है।
शुक्र को शांत करने के ज्योतिषीय उपाय
शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
शुक्र से संबंधित वस्तुओं जैसे चांदी, चावल, दूध, श्वेत वस्त्र आदि का दान करें।
शुक्रवार के दिन व्रत रखें एवं कन्या का पूजन करें।
हीरा रत्न धारण करने से भी लाभ होता है। इसकी जगह आप ओपल रत्न भी पहन सकते हैं।
शुक्र यंत्र की पूजा करें और इस मंत्र का रोज़ 108 बार जाप करें – ऊं शं शुक्राय नम:।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post प्यार और पैसा दोनों से ही दूर कर देता है कुंडली में बैठा ऐसा शुक्र appeared first on AstroVidhi.