Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2080

जानिए राशि अनुसार क्‍या है आपकी रहस्‍यमयी इच्‍छा

$
0
0

ज्‍योतिषशास्‍त्र की मानें तो हर व्‍यक्‍ति की इच्‍छाएं और जरूरतें उसकी राशि पर निर्भर करती हैं। आप क्‍या चाहतें हैं और अपने लक्ष्‍यों को कैसे पा सकते हैं, इस बारे में काफी हद तक आपकी राशि की सहायता से जाना जा सकता है।

आज हम आपको बताएंगें कि राशि अनुसार व्‍यक्ति की क्‍या गुप्‍त इच्‍छाएं होती हैं। इन इच्‍छाओं को जानने के बाद आप उसके व्‍यक्‍तित्‍व के छिपे पहलुओं को जान सकते हैं।

मेष : चुनौती के लिए तैयार रहें

मेष राशि के लोग अपने पार्टनर को अचछी तरह से समझते हैं। तुरंत इन्‍हें अपनी बात का जवाब ना मिले तो ये बेचैन हो उठते हैं। अगर आप इनके साथ अपने रिश्‍ते को बनाए रखना चाहते हैं तो हर समय चुनौती के लिए तैयार रहें।

पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ : जिद्दी और अजीब 

इस राशि के लोग जिद्दी और अजीब तरह के स्‍वभाव वाले होते हैं। इन्‍हें जो चाहिए होता है उसे हासिल करके ही मानते हैं। इन्‍हें अपने रिश्‍ते में सबसे ज्‍यादा सुरक्षा की चाह होती है।

मिथुन : रोमांचक और उत्‍सुक

मिथुन राशि वाले रोमांचक और उत्‍सुक प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने ज्ञान को बढ़ाने की इच्‍छा रखते हैं। ये अपने अनुभवों से सीखना पसंद करते हैं और उससे फायदा पाना चाहते हैं।

Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy

कर्क : बंधन पसंद नहीं

कर्क राशि के लोगों को स्‍वतंत्र रहना अच्‍छा लगता है। इन्‍हें किसी भी तरह का बंधन पसंद नहीं है। अपनी पंसद की किसी वस्‍तु को पाने के लिए ये खुद को परिस्थिति के अनुकूल ढाल लेते हैं। इन्‍हें जब तक मनचाही चीज़ नहीं मिल जाती तब तक ये चैन से नहीं बैठते हैं।

सिंह :  तारीफ सुनना अच्‍छा लगता है

सिंह राशि के लोग दयालु और संवेदनशील होते हैं। इन्‍हें परिस्थिति को अपने नियंत्रण में रखना अच्‍छा लगता है। इन्‍हें दूसरों से सम्‍मान पाना और तारीफ सुनना अच्‍छा लगता है।

पढ़ें मासिक राशिफल

कन्‍या : कोमल दिल वाले

कन्‍या राशि वाले कोमल दिल के होते हैं। इनके दिल में सभी के लिए प्‍यार होता है। ये कई बार छोटी-छोटी बात का बतंगड़ बना देते हैं।

तुला : दूर रहना ही है बेहतर

तुला राशि वालों का स्‍वभाव नम्र होता है। ये किसी भी तरह के टकराव से बचने की कोशिश करते हैं। जब ये उलझनों में फंसे होते हैं तो इनके पार्टनर को इनसे दूर ही रहना चाहिए।

Generate Janam Kundali Free

वृश्चिक : महत्‍वाकांक्षी होते हैं

वृश्चिक राशि के लोग महत्‍वाकांक्षी होते हैं। ये अपनी सफलता को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके पार्टनर को इनकी इच्‍छाओं को समझना चाहिए।

धनु : नई चीज़ों का आविष्‍कार

धनु राशि वाले नए विचार खोजना पसंद करते हैं। इन्‍हें नई चीज़ों का आविष्‍कार करना और दुनिया में वास्‍तविक अंतर लाना पसंद होता है। लोगों के जीवन में कुछ अच्‍छा बदलाव लाने के लिए ये कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

मकर : निष्‍ठावान होते हैं

मकर राशि के लोग अपने हर काम को पूरी निष्‍ठा के साथ करते हैं। इन्‍हें अपने मित्रों, सहकर्मियों और परिजनों से प्रशंसा की आशा रहती है।

पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ : लक्ष्‍य पर फोकस करते हैं

कुंभ राशि वाले स्‍मार्ट कहे जा सकते हैं। ये अपने लक्ष्‍य पर फोकस करते हैं। इस राशि के लोग दूसरों को असंवेनशील लग सकते हैं।

मीन : जमीन से जुड़े होते हैं

मीन राशि वाले दयालु होते हैं। इनके पास आपकी हर समस्‍या का समाधान मिल सकता है। इन्‍हें अपने आसपास ऐसे लोगों की जरूरत होती है जो जमीन से जुड़े रहें। ये अपने सपनों को सच करने का सपना देखते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

The post जानिए राशि अनुसार क्‍या है आपकी रहस्‍यमयी इच्‍छा appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2080

Trending Articles