ज्योतिष शास्त्र में उल्लिखित नौ ग्रहों में से चंद्रमा को मन का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा मनुष्य के मन को नियंत्रित करता है। यदि कोई व्यक्ति स्वभाव से चंचल है तो इसका मतलब है कि उसके मन पर चंद्रमा का प्रभाव है। चंद्रमा का रत्न है मोती।
अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और इसकी वजह से उसके जीवन में अनेक परेशानियां आ रहीं हों चंद्रमा की शांति के उपाय करने से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं चंद्रमा को शांत करने के उपायों के बारे में -:
सावधान रहें
जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा आठवें भाव में हो उसे पानी वाले क्षेत्रों से सावधान रहना चाहिए। नदी, तालाब, सरोवर और समुद्र के आसपास आपको अधिक सावधानी बरतनी चाहिए वरना आपके प्राणों पर संकट आ सकता है।
मोती रत्न
चंद्रमा को शांत करने और इसके शुभ प्रभाव को पाने का सबसे सरल और आसान तरीका है मोती रत्न धारण करना। इस रत्न को पहनकर चंद्रमा से संबंधित सभी दोष शांत हो जाते हैं। क्रोध पर भी नियंत्रण पाने के लिए मोती रत्न को धारण किया जा सकता है। अगर कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर है तो आपको कम से कम 10 रत्ती का मोती पहनना चाहिए।
10 रत्ती का प्राकतिक मोती प्राप्त करने के लिए क्लिक करें
मां का आशीर्वाद लें
चंद्रमा मां और मन का कारक है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो उन्हें घर से निकलने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद ही अपने जरूरी कार्यों के लिए घर से निकलें।
डर लगता है
जिनका चंद्रमा कमज़ोर होता है उन्हें हमेशा घबराहट महसूस होती है और हर चीज़ से डर सा लगता है। मन में हर समय बेचैनी सी रहती है। इस समस्या से बचने के लिए अपने साथ हमेशा चावल या चांदी का एक टुकड़ा रखें।
मून स्टोन
अगर किसी कारण से मोती नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप मोती की जगह मून स्टोन भी धारण कर सकते हैं। इस रत्न को चांदी की अंगूठी या लॉकेट में धारण किया जा सकता है। मून स्टोन मोती रत्न का ही उप रत्न है।
Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy
रंगों से उपचार
रत्नों के अलावा रंगों से भी कमज़ोर चंद्रमा का उपचार किया जा सकता है। सफेद और स्लेटी रंग चंद्रमा का प्रतीक होते हैं। इसके अलावा चमकीला नीला, हरा और गुलाबी, आसमानी रंग भी फायदेमंद साबित होते हैं। कमज़ोर चंद्रमा वाले लोगों को काले और लाल रंग से परहेज़ करना चाहिए।
योग से लाभ
ज्योतिष की मानें तो भक्ति योग से भी चंद्रमा की ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन और नौकासन करने से भी लाभ मिलता है। इससे चंद्रमा तो मजबूत होता ही है साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो तो घबराता है मन, इन उपायों से मिल सकती है मन को शांति appeared first on AstroVidhi.