6 फरवरी, 2018 को शुक्र ग्रह मकर राशि से कुंभ में गोचर करने वाला है। इस गोचर का प्रभाव विभिन्न 12 राशियों पर पड़ेगा। शुक्र ग्रह को रोमांस, प्रेम, आकर्षण और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है।
जानते हैं शुक्र के कुंभ में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव..
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के ग्यारहवे भाव में शुक्र का ये गोचर होगा। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। प्रमोशन के कई अवसर मिल सकते हैं। इस समय आप कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं। प्रोफेशन में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की कुंडली के दसवें भाव में शुक्र का ये गोचर होगा और इसके गोचर के प्रभाव से आपको विभिन्न क्षेत्रों में परेशानियां आ सकती हैं। सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के चलते आपकी सामाजिक छवि को भी नुकसान हो सकता है। संभलकर रहें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के नवम भाव में शुक्र गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सिक्स्थ सेंस यानि की इच्छा शक्ति अपने चरम पर रहने वाली है। हो सकता है कि जिन लग्जरी चीज़ों का आपने सपना देखा हो वो अब आपको मिल जाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के आठवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं जो भविष्य में आपके बहुत काम आने वाले हैं।
सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये काम
सिंह राशि
सप्तम भाव में शुक्र का गोचर होगा और ये समय आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आलस, थकान और नाउम्मीदी के कारण मन उदास रहेगा। अपने संबंधों पर ध्यान दें और उन्हें गंभीरता से लें। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रहा है। इस समय हताश और परेशान रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में क्लेश मचा रहेगा। झगड़े का कोई्र मौका ना दें। बेकार की चिंताओं से घिरे रहेंगें। पैसों के लेनदेन से बचें।
तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी ही शुक्र है और इस राशि के पांचवे भाव में शुक्र को गोचर होगा। आपको इस गोचर से बहुत फायदा होगा। ज्ञान की प्राप्ति होगी और नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में धीरज से काम लेना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के चौथे भाव में शुक्र का ये गोचर होने जा रहा है। इस वजह से आपको अपने सभी प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो सारी कागजी कार्यवाही अपने सामने करवांए। थोड़ी सी लापरवाही भी आपको किसी बड़ी मुश्किल में डाल सकती है।
शुक्र को प्रसन्न करने के लिए करें ये चमत्कारिक उपाय
धनु राशि
धनु राशि से तीसरे भाव में शुक्र गोचर करेगा। नई ऊर्जा बढ़ेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों की वजह से लाभ होगा। आपके काम को भी सराहना मिलेगी। लंबी यात्राओं के कारण परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि से शुक्र कुंभ राशि में गोचर करने जा रहा है। यह गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दान-पुण्य करने का मौका मिलेगा। व्यापार में भी लाभ के योग बने हुए हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही शुक्र का यह गोचर होने जा रहा है। आर्थिक स्थिति आपकी बहुत मजबूत रहने वाली है। महंगी वस्तुओं जैसे सोना या महंगे परफ्यूम आदि पर पैसे खर्च कर सकते हैं। धन लाभ होगा। गलत संगत से दूर रहें।
मीन राशि
इस राशि के बारहवें भाव में शुक्र का ये गोचर होने जा रहा है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। बिजी काम से ब्रेक लेकर परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने बेहतर काम करने के तरीके और स्वभाव के कारण ऑफिस में सीनियर्स के बीच लोकप्रिय रहेंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post 6 फरवरी को कुंभ राशि में हो रहा है शुक्र का गोचर, इन राशियों को होगा धन लाभ appeared first on AstroVidhi.