Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2075

इन 5 राशियों के लोग होते हैं ‘महा-आलसी’, जानिए क्‍या आपकी राशि भी है इसमें ?

$
0
0

ज्‍योतिषशास्‍त्र के आधार पर हर व्‍यक्‍ति के स्‍वभाव और आदतों के बारे मं जाना जा सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगें जिन्‍हें ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार महा आलसी की उपाधि दी गई है।

जी हां,  आप कितना भी इनकार क्‍यों ना कर लें लेकिन ये बात सच है कि हम सभी में थोड़ा-बहुत आलस तो होता ही है। कुछ लोग ज्‍यादा आलसी होते हैं, इन्‍हें अपने लिए कुछ करने में भी आफत लगती है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे आलसी लोग भी होते हैं जो इस तरह की परिस्थिति में जैसे-तैसे अपने मन को मनाकर काम पर लग जाते हैं। वहीं कुछ लोगों लाइफ में आलस की कोई जगह ही नहीं होती है लेकिन आज के दौर में ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं।

आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार सबसे ज्‍यादा आलसी मानी जाती हैं। इन 5 राशियों के लोगों को महा आलसी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्‍ट में आपकी राशि है या नहीं …

महाआलसी है कर्क राशि

महा आलसी की लिस्‍ट में सबसे ऊपर कर्क राशि का नाम आता है। आलसी होने का खिताब कर्क राशि को जाता है। आलस तो जैसे इनका दोस्‍त होता है। कर्क राशि के लोग दिनभर एक ही जगह बैठकर अपना समय बर्बाद करने का हुनर रखते हैं। ऐसे समय पर अगर इन्‍हें कुछ खाने की चीज़ें भी दे दी जाएं तो इन्‍हें हिला पाना मुश्किल होता है। आराम फरमाना इनका बैस्‍ट टाइमपास होता है।

वृषभ राशि वाले भी होते हैं महाआलसी

वृषभ राशि के लोगों को काम करने से डर लगता है। ये तभी काम करते हैं जब इन्‍हें यकीन हो जाए कि इनके द्वारा किया गया काम इनके अनुकूल है और तब ये घंटों तक भी उस पर काम करते हुए परेशान नहीं होने वाले हैं। ये मेहनती होते हैं लेकिन जब तक इन्‍हें अपनी पसंद का काम नहीं मिलता है तब तक ये आलस से बंधे रहते हैं।

वृश्चिक राशि

आलस के मामले में ये लोग भी वृषभ राशि के जातकों जैसे ही होते हैं। आलस को लेकर ये थोड़े मूड होते हैं। मन हो तो आलस को पीछे छोड़कर ये लगन और मेहनत से काम करना शुरु कर देते हैं।

महाआलसी है मीन राशि

कई बार इस राशि के लोगों की जीवन का स्‍थायी हिस्‍सा बन जाता है आलस। दिल पर कोई बात लग जाए तो ये खुद को दुनिया से अलग कर लेते हैं और ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां बस आलस हो। ऐसा ना हो तो किसी भी काम को करने में ये आलस नहीं दिखाते हैं।

सिंह राशि भी है महाआलसी 

वैसे तो सिंह राशि के लोगों को एक्‍टिव माना जाता है लेकिन अपने मूड की वजह से ये आलसी बन जाते हैं। अगर इन्‍हें इस बात का अहसास हो जाए कि ऑफिस या घर में इनके लायक कोई खास वातावरण नहीं बना हुआ है तो ये पूरी तरह से आलसी व्‍यवहार करने लगते हैं। फिर तो दुनिया में कोई भी इंसान से इनसे काम नहीं करवा सकता है।

ऐसा नहीं है कि ये 5 राशियां ही आलसी होती हैं और बाकी की 7 राशियों वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं। ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार 12 राशियों में से ये 5 राशियां सबसे ज्‍यादा आलसी होती हैं। वैसे हमने आपको पहले भी बताया है कि थोड़ा-बहुत आलस तो सभी में होता है और आराम करने के लिए लिमिट में आलस होना जरूरी भी है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

The post इन 5 राशियों के लोग होते हैं ‘महा-आलसी’, जानिए क्‍या आपकी राशि भी है इसमें ? appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2075

Trending Articles