अप्रैल के महीने में जन्मे लोग मुखर और आक्रामक होते हैं। इनसे किसी भी चीज़ में जीतना मुश्किल होता है। ये साहसी और इमोशनल होते हैं। चुनौती स्वीकार करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल महीने का राशिफल।
मेष राशि
इस महीने सूर्य मेष राशि में गोचर करेगा। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके शत्रुओं की संख्या को बढ़ा सकता है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगें। महीने की शुरुआत में आमदनी बढिया रहेगी। इस समय सेहत खराब हो सकती है, संभलकर रहें। ऑफिस में सहकर्मियों के कारण कोई दिक्कत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल बनी रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय है।
वृषभ राशि
अप्रैल के महीने में मंगल धनु राशि में भ्रमण करेगा। आपके घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों में सफलता मिलेगी। घर बनवा सकते हैं। लड़की की शादी तय हो सकती है। सरकार से जुड़े कार्यों में प्रगति मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत भी बढिया रहेगी। नौकरी के लिए समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि
इस महीने बुध वक्री होकर मीन राशि में रहेगा और 18 अप्रैल को मार्गी होकर भ्रमण करेगा। वक्री होकर गुरु वृश्किच राशि में रहेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में उधारी ना लें। नौकरी में स्थिरत आएगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
कर्क राशि
जीवन की छोटी-छोटी परेशानियों से भी मन दुखी रहेगा। किसी अपने का तल्ख रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिस में किसी बोरिंग काम में उलझ सकते हैं। पैसों को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कमर दर्द से परेशान रहेंगें। नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ तनाव रह सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं उनसे सारी गलतफहमियां दूर करने का मौका है।
सिंह राशि
अपनी बुद्धि से किए गए पूर्व कार्यों का फल अब आपको मिलने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जमीन-जायदाद के विवाद से बचें। पराई स्त्रियों से दूर रहें। फिजूलखर्ची से बचें वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। कफ से परेशान हो सकते हैं। कपड़े के व्यापारियों को मुनाफा होगा। सहकर्मियों से ना उलझें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।
कन्या राशि
माता से कोई लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगें। खतरे वाले कामों से भी आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। किसी महिला की सहायता से लाभ हो सकता है। अपनी दिनचर्या को नियमित रखें। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। नौकरी करने वालों को अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगें।
तुला राशि
इस महीने राहु और केतु कर्क और मकर राशि में रहेंगें। दोस्तों से बचकर रहें वरना खर्चा ज्यादा हो सकता है। संतान की ओर से कोई खबर मिल सकती है। ससुराल की तरफ से धन लाभ हो सकता है। वाहन सुख मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। गठिया रोग से परेशान हो सकते हैं। व्यापारी सोच-समझकर फैसला लें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। बहुत ज्यादा तनाव और चिंता की वजह से सेहत को नुकसान हो सकता है। जमीन की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं लेकिन सावधानी बरतें। कर्ज लेने से बचें। बीमारी को नज़रअंदाज़ ना करें। नौकरीपेशा जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापारी लेने-देन में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों को पैसों का लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। व्यापार के लिए अच्छा समय है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी से दूरी महसूस करेंगें।
मकर राशि
हर बात को दिल पर ना लें। बेवजह किसी से ना उलझें। बेकार के कामों में समय बर्बाद ना करें। कार्यों में विफल हो सकते हैं। जीवनसाथी की बिगड़ी सेहत की वजह से परेशान रहेंगें। मानसिक तनाव का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। आंतों की समस्या से परेशान हैं तो सावधान रहें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। व्यवसाय से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों से सलाह लें। दाम्पत्य जीवन में असहयोग रहेगा।
कुंभ राशि
अपनी प्रतिभा से सफल हो सकते हैं। यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी महिला की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। धन प्राप्ति के भी योग हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति आ सकती है।
मीन राशि
प्रशासन से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। संतान की तरफ से शिकायत मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा। झूठे आडंबरों को अपनी शान-ओ-शौकत ना बनाएं। खानपान का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post मासिक राशिफल : अप्रैल के महीने में इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ और इन राशियों के बढ़ेगे खर्चें appeared first on AstroVidhi.