Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2075

सूर्य का कन्या राशि में गोचर –किन किन राशियों पर पडेगा प्रभाव

$
0
0

सूर्य प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करता है, ज्योतिष में इसे पिता का दर्जा दिया गया है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सरकारी और अन्य सेवाओं में उच्च पदों की प्राप्ति होती है। सूर्य मान-सम्मान का भी कारक है।

sun-transit-virgo-september2018

2018 में सोमवार 17 सितंबर को सूर्य 07:02 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेगा और बुधवार 17 अक्टूबर 19:00 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर 2018 (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2018)

आइए जानते है सूर्य के इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से षष्ट भाव में गोचर कर रहा है।शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। परिश्रम के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा तथा स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है। जीवनसाथी को अपने करियर में अत्याधिक लाभ होगा। इस दौरान आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, निर्णय लेने में कठिनाईयां आयेंगी। यात्राये हो सकती है जो आपके लिए अनुकूल नहीं होंगी। कामकाज के क्षेत्र में अपने से सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर दिक्कते आयेंगी। संतान को सेहत से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है।

मिथुन राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दरम्यान आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। माता को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। परिवार के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव देखने को मिलेंगे।

चन्द्र शक्ति माला

कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। इस गोचर के दौरान की गई छोटी-छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। लोगों के साथ आपके मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। मित्र एवं भाई-बहनों की तरफ से आपको रुपए-पैसे की सहायता मिलेगी। इस गोचर में इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आँखों से सम्बंधित दिक्कते बन सकती है। परिवार में कलह हो सकता है। परिवार के साथ समझदारी से ही व्यवहार करे। इस गोचर के दौरान आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी।

अभी जन्म कुण्डली निकालें

कन्या राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि में प्रथम भाव में गोचर कर रहा है। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है, तनाव और अहंकार का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर में आलस्य बना रहेगा, किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपके सम्बन्ध विदेशो से हो सकते है, जिसके कारण आपको लाभ होगा।

तुला राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेगा। किसी पहाडी क्षेत्र में यात्रा करने की सोच सकते है या फिर यात्रा हो सकती है। शत्रु आप पर हावी हो सकते है, किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े। बुरे काम से दूर रहे अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस गोचर में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। इस गोचर में आपको धन लाभ होगा। सह्कर्मियो का साथ और सहयोग मिलेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा जो आगे तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस गोचर में धन की कमी बिल्कुल नहीं होगी। अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहे।

धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहा है, आपको कामकाज में बरकत होगी, प्रमोशन होने की सम्भावना बढ़ रही है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा प्रभावी व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा।

अभी कुण्डली दोष पूजा करवाने के लिए संपर्क करें

मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है, यह गोचर आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। गलत कार्य से दूर रहे अन्यथा समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। रुपए का लेन देन सोच समझकर करे अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है। सेहत खराबी के साथ साथ मानसिक तनाव बढेगा। अपनों से बड़ों के साथ विवाद हो सकते है। कामकाज में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

Buy Emerald

कुम्भ राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर में वादविवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शत्रु परेशान कर सकते है परन्तु साहस और बल का परिचय देते हुए आप शत्रुओ से जीत सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। धन खर्च सोच-समझकर करे अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। आपके अंदर का अहंकार आपके वैवाहिक जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों की तरफ से कुछ दिक्कते हो सकती है। अगर आप स्वयं का व्यवसाय करना चाहते है तो स्थिति उत्तम नहीं है। पार्टनरशिप में व्यवसाय न करे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। पेट से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook

The post सूर्य का कन्या राशि में गोचर – किन किन राशियों पर पडेगा प्रभाव appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2075

Trending Articles