मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त तथा राशि अनुसार कौन कौन सी वस्तुओं का दान करने से हमें पुण्य की प्राप्ति होगी और इस दिन अगर हम अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करते है तो हमें कौन कौन से लाभ होते है, आइए अब हम विस्तार से जानते है।
मकर संक्रांति 2019
हम सभी जानते है की हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का अपना एक महत्व है। यह पर्व भारत के विभिन्न राज्यों में स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है।
सामान्यत: प्रति वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है परन्तु वर्ष 2019 में यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जायेगा। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।
मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है। शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन शुरू हो जाता है। इसके फलस्वरूप दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती है।
मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, इस दिन गुड़, चावल और तिल का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
इस दिन घर में सूर्य यंत्र स्थापित करने से साक्षात भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है| सूर्य देव की कृपा से सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं। इस यंत्र को पूजन स्थल पर रखने से सूर्य ग्रह से संबंधित सभी तरह के दोष दूर होते है|
मकर संक्रांति 2019 शुभ मुहूर्त
पुण्य काल मुहूर्त : – सुबह 07:15:14 से दोपहर 12:30:00 तक
कुल अवधि- 5 घंटे 14 मिनट
महा पुण्य काल मुहूर्त : 07:15:14 से 09:15:14 तक
कुल अवधि- 2 घंटे
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या क्या दान करना चाहिए
शुरुआत करते है मेष राशि से-
- मेष राशि के जातकों के लिए गुड़, तिल और मूंगफली का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।
- वृषभ राशि के जातकों को सफ़ेद कपडे और तिल का दान करना चाहिये।
- मिथुन राशि के जातकों के लिए कंबल, चावल की खिचडी या मूंगदाल और चावल दान देना शुभ होता है।
- कर्क राशि के लोगों के लिए सफ़ेद कपडे, चांदी तथा चावल का दान सर्वश्रेष्ठ होता है।
- सिंह- राशि के लोगों को तांबा और सोना दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- कन्या- राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।
- तुला- राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का देना चाहिए और
- वृश्चिक -राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और तिल दान करने चाहिए।
- धनु- राशि के लोग पीतल, पंचधातु व तिल का दान करें।
- मकर- राशि के लोग चावल की खिचड़ी, बेसन के लड्डू या अष्टधातु से बनी वस्तुओं का दान करें,
- कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करना चाहिए, वहीं
- मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान करना उत्तम होता है।
आइये अब हम जानते है की इस दिन सूर्य यंत्र की स्थापना अपने घर में करने से या सूर्य यंत्र भेंट स्वरूप देने से कौन कौन से लाभ होते है-
- इस यंत्र की विधिवत पूजा करने से सूर्य भगवान की कृपा हम पर बनी रहती है।
- जो जातक संतान प्राप्ति की कामना करते है, उन्हें बहुत ही जल्दी संतान सुख की प्राप्ति होती है।
- कामकाज में आ रही दिक्कते दूर होती है तथा घर में धन-धान्य की बरकत होती है।
- सूर्य की तरह जीवन में तेजस्विता आती है, दुःख और कष्ट जीवन से गायब हो जाते है।
- स्वास्थ्य उत्तम रहता है और मानसिक शांति मिलती है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook
The post मकर संक्रांति 2019 शुभ मुहूर्त – जानिए राशि अनुसार क्या क्या दान करना चाहिए? appeared first on AstroVidhi.