शुक्र का संबंध वैवाहिक जीवन, ऐशो आराम तथा सुख से होता है। शुक्र ग्रह जातक के किस भाव में बैठे है यह बहुत मायने रखता है। शुक्र लगभग एक महीने तक ही किसी राशि में रहते है, इसलिए शुक्र किसी राशि में जितने समय के लिए रहते है उस भाव के अनुसार जातक का भविष्यफल भी प्रभावित होता है। शुक्र का राशि परिवर्तन 16 अगस्त को हो रहा है।
आइए जानते है विभिन्न 12 राशियों के लिए इस गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा।
मेष राशि पर प्रभाव –
शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। संतान का अच्छा साथ मिलेगा। जो छात्र है उनको कामयाबी मिलेगी। जो जातक संतान प्राप्ति की इच्छा रखते है उनको संतान प्राप्ति का सुख इस गोचर में मिलेगा। वैवाहिक जीवन का सुख अच्छा बना रहेगा। कुल मिलाकर यह गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा है।
वृषभ राशि पर प्रभाव –
शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। अगर नया घर या गाडी लेने की सोच रहे है तो यह आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आपके मित्र आपका भरपूर साथ देंगे। राजनीति में सह्भागी लोगों के लिए समय अच्छा है। जनता का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। यह गोचर आपके लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है।
अभिमंत्रित 5 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें
मिथुन राशि पर प्रभाव –
यह समय आपकी कार्यक्षमता का प्रदर्शन करने का है। शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे है। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। काफी दिनों के बाद अपने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है।
कर्क राशि पर प्रभाव –
द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर आपके धन में वृद्धि का कारण बनेगा। शुक्र आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आपको लम्बी दूरी की यात्राएं करने के कई अवसर इस गोचर में मिलेंगे। कामकाज में लाभ होगा। संपत्ति मिलने के अवसर मिलने वाले है। जो लोग गीत-संगीत के क्षेत्र में कामयाबी चाहते है, उनके लिए यह गोचर अच्छा सिद्ध होनेवाला है।
सिंह राशि पर प्रभाव –
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। कामकाज में नए मित्र बन सकते है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगे। धन का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। किसी प्रकार की कोई परेशानी इस गोचर में नहीं आयेगी। अच्छा जीवन व्यतीत होगा।
कन्या राशि पर प्रभाव –
शुक्र का गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में हो रहा है, जिसके कारण खर्चों की अधिकता रहेगी। धन की कमी खलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे अन्यथा आपको अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में भी व्यस्तता देखने को मिलेगी। आलस्य तथा थकावट देखने को मिलेगी। यह गोचर आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं रहनेवाला, सावधानी बरतें।
अभिमंत्रित 5 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें
तुला राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से 11 वें भाव में हो रहा है। यह गोचर आपके लिए लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी और खर्चे एकसाथ बढ़ने वाले है। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करे अन्यथा खर्च ज्यादा ही बढ़ सकते है। जो जातक अविवाहित है, उनकी शादी के योग बन रहे है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलने वाला है, यह गोचर आपके लिए उत्तम है।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से 10 वें भाव में हो रहा है। यह गोचर कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पैतृक धन-संपत्ति मिलने के संकेत मिल रहे है। आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। यह गोचर आपके लिए नवीन अवसर लेकर आ रहा है।
अभिमंत्रित 2 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें
धनु राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। नवीन वस्तुओं का क्रय आपके द्वारा होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलनेवाला है। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बन सकती है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता लेकर आ रहा है परन्तु परिश्रम की आवश्यकता है। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
मकर राशि पर प्रभाव-
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है। इस गोचर में कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। स्वास्थ का ध्यान रखे तथा दुर्घटना आदि की भी सम्भावना बनी हुई है सावधानी बरतें। कामकाज में दिक्कते आ सकती है। किसी से बहस न करें अन्यथा विपरीत परिणाम भोगने को मिल सकते है, व्यवहार में नरमी बरतें।
अभिमंत्रित स्फटिक शिवलिंग प्राप्त करें
कुंभ राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है। प्रेम संबंधों के लिए यह गोचर अच्छा है, परस्पर संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। संतान का अच्छा सुख मिलेगा। कामकाज हो या व्यवसाय धन लाभ जरुर होगा। यह गोचर आपके भाग्य को बदलने वाला है। अच्छा सुख और समृद्धि मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते है।
मीन राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से षष्ठ भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपको शारीरिक कष्ट हो सकते है। शत्रु हावी हो सकते है। कामकाज में वरिष्ठ लोगों से सम्बन्ध खराब हो सकते है। आप अपनी तरफ से हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह राशि परिवर्तन मिलाजुला रहनेवाला है। यह गोचर आपके लिए सामान्य रहनेवाला है।
अभिमंत्रित गणेश रुद्राक्ष प्राप्त करें
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook
The post शुक्र का सिंह राशि में गोचर, कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव appeared first on AstroVidhi.