Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2077

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, जानिये कैसा रहेगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

$
0
0

शुक्र का संबंध वैवाहिक जीवन, ऐशो आराम तथा सुख से होता है। शुक्र के प्रभाव से जातक को समस्त जीवन के सुखो की प्राप्ति होती है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है, वही मीन उच्च तो कन्या नीच राशि मानी जाती है। शुक्र ग्रह जातक के किस भाव में बैठे है यह बहुत मायने रखता है। शुक्र लगभग एक महीने तक ही किसी राशि में रहते है, इसलिए शुक्र किसी राशि में जितने समय के लिए रहते है उस भाव के अनुसार जातक का भविष्यफल भी प्रभावित होता है। शुक्र का राशि परिवर्तन 10 सितंबर को हो रहा है।

Venus Transit in Virgo

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, जानिये संभी राशियों का राशिफल 

10 सितंबर 2019 मंगलवार के दिन प्रात:काल 1 बजकर 24 मिनिट पर शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे है और 4 अक्टूबर 2019 शुक्रवार प्रात: 04:56 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। आइए जानते है विभिन्न 12 राशियों के लिए यह गोचर कौन सी खुशखबरी लेकर आया है। 

मेष राशि पर प्रभाव –

शुक्र आपकी राशि से छठे भाव अर्थात शत्रु भाव में गोचर कर रहे है। कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है, अपने सेहत के प्रति जागरूक रहे। दाम्पत्य जीवन में कलह बना रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। यात्राएँ भी होंगी परन्तु वो फलदायी नहीं होंगी इसलिए यात्रा करने से परहेज करें। अगर छात्र मेहनत करते है तो अवश्य ही उनको मेहनत का फल मिलेगा।

वृषभ राशि पर प्रभाव

शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर में नवीनतम कार्य संपन्न होंगे तथा इस अवधि में संतान से भरपूर प्रेम तथा सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा है। नवीन अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की सम्भावना है। धन की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

मिथुन राशि पर प्रभाव –  

शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। यह सुख का भाव होता है। माता की सेहत उत्तम बनी रहेगी। पारिवारिक सुख की अनुभूती होगी। यह गोचर प्रॉपर्टी या नवीन वाहन खरीदने के लिए उत्तम है। कोई काम अगर बहुत दिनों से अटका हुआ है तो वह इस गोचर में पूर्ण होगा। अपने सगे-सम्बन्धियों का साथ मिलेगा। सुख-संपत्ति में इजाफ़ा होगा।     

कर्क राशि पर प्रभाव

तृतीय भाव में शुक्र का गोचर आपके धन में वृद्धि का कारण बनेगा। इसे सहज भाव कहते है। कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर बढ़िया रहने वाला है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में माँ-सम्मान बढेगा। सहकर्मी आपका भरपूर साथ देंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे तथा किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है।

सिंह राशि पर प्रभाव –

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। धन प्राप्ति के अनेक अवसर इस गोचर में आपको मिलेंगे। महंगी चीजे आप इस गोचर में क्रय कर सकते है। प्रेम संबंधों के लिए बेहतर समय है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को मेहनत का फल अवश्य मिलने वाला है। परिवार में प्यार और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिलेगी।

अभिमंत्रित पारस अंगूठी आर्डर करें

कन्या राशि पर प्रभाव –

शुक्र का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। यह गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आप ऐशोआराम की वस्तुओं पर ज्यादा धन खर्च करेंगे। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में नयापन देखने को मिलेगा। छात्रों को मनवांछित फल मिलेंगे। यह शुक्र का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा है।

 तुला राशि पर प्रभाव –

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से 12 वें भाव में हो रहा है। यह भाव व्यव भाव होता है। इस गोचर के दौरान धन लाभ होगा। खर्चों में भी वृद्धि होगी। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। कुल मिलाकर शुक्र का यह गोचर आपके लिए अच्छा ही है। इस गोचर में विदेश यात्रा होने के संकेत मिल रहे है, लम्बी दूरी की यात्राएं भी होने की सम्भावना इस गोचर में बनी हुई है।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव –

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हो रहा है। यह आमदनी का भाव कहा जाता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह गोचर अच्छा है। इस समय विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। रोमांस के लिए अच्छा समय है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ धन वापिस आ सकता है। पारिवारिक सुख मिलेगा। यात्रा करने के लिए भी समय अच्छा है। व्यवहार में विनम्रता रखें, बेवजह किसी से भी न उलझे। व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ होगा।

धनु राशि पर प्रभाव –

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। यह गोचर कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करने में विफल हो सकते है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधनी बरतें। पारिवारिक कलह मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। कामकाज में अपने सीनियर्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखे अन्यथा दिक्कते हो सकती है। धनु राशि के लोगों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है।

मकर राशि पर प्रभाव –

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता लेकर आ रहा है परन्तु परिश्रम की आवश्यकता है। नवीन वस्तुओं का क्रय आपके द्वारा होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलनेवाला है। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बन सकती है। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

अभिमंत्रित पारस अंगूठी आर्डर करें

कुंभ राशि पर प्रभाव –

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है। इस भाव को आयुर्भाव भी कहा जाता है। प्रेम संबंधों के लिए यह गोचर अच्छा है, परस्पर संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। संतान का अच्छा सुख मिलेगा। कामकाज हो या व्यवसाय धन लाभ जरुर होगा। यह गोचर आपके भाग्य को बदलने वाला है। अच्छा सुख और समृद्धि मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते है। छात्रों को इस गोचर में सफलता अवश्य मिलेगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी यह गोचर उत्तम है। इस समय खर्चों में वृद्धि होगी। मन में कामभावना उत्पन्न होंगी परन्तु अपने मन को काबू में रखना ही आपके हित में रहेगा। पारिवारिक सुख अच्छा बना हुआ है।

मीन राशि पर प्रभाव –

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की सलाह यहाँ दी जाती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव देखने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव देखने को मिलेगा। कामकाज में वरिष्ठ लोगों से सम्बन्ध खराब हो सकते है। आप अपनी तरफ से हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। धन हानि के संकेत मिल रहे है। व्यवसाय में पार्टनर से बहस हो सकती है, परस्पर सम्बन्ध खराब हो सकते है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। यह गोचर आपके लिए सामान्य रहनेवाला है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरते अन्यथा धोखा मिल सकता है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

अभिमंत्रित पारस अंगूठी आर्डर करें

The post शुक्र का कन्या राशि में गोचर, जानिये कैसा रहेगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2077

Trending Articles