Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2077

सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानिये राशियों पर प्रभाव

$
0
0

वर्ष 2020 में सूर्य 16 सितंबर 2020 को 19 बजकर 07 मिनिट पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 17 अक्टूबर 2020, 7 बजकर 05 मिनिट तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे और उसके पश्चात तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम माना गया है। सूर्य प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करता है, ज्योतिष में इसे पिता का दर्जा दिया गया है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सरकारी और अन्य सेवाओं में उच्च पदों की प्राप्ति होती है। सूर्य मान-सम्मान का भी कारक है। सूर्य के गोचर को सूर्य संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, इस तरह पूरे साल में 12 संक्रांतियां होती हैं।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर 2020 

आइए जानते है सूर्य के इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से षष्ट भाव में गोचर कर रहा है। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा तथा स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर उत्तम बना रहेगा। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। परिश्रम के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी। इस गोचर मरण आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है। संतान को सेहत से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है। जीवनसाथी को अपने करियर में अत्याधिक लाभ होगा। यात्राये हो सकती है जो आपके लिए अनुकूल नहीं होंगी।इस दौरान आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, निर्णय लेने में कठिनाईयां आयेंगी। कामकाज के क्षेत्र में अपने से सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर दिक्कते आयेंगी।

अभी ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें 

मिथुन राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। माता को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। इस गोचर के दरम्यान आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव देखने को मिलेंगे।

कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। मित्र एवं भाई-बहनों की तरफ से आपको रुपए-पैसे की सहायता मिलेगी। इस गोचर में इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। इस गोचर के दौरान की गई छोटी-छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। लोगों के साथ आपके मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। रुके हुए काम बनेंगे।

सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा घर परिवार तथा मित्रों से अनबन हो सकती हैं।परिवार के लोगों के साथ समझदारी से ही व्यवहार करे। इस गोचर में आँखों से सम्बंधित दिक्कते बन सकती है।

अभी महालक्ष्मी पूजा करवाएं

कन्या राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि में प्रथम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर में आलस्य बना रहेगा, किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपके सम्बन्ध विदेशो से हो सकते है, जिसके कारण आपको लाभ होगा। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है, तनाव और अहंकार का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेगा। इस समय बुरे कामों से दूर रहे अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी पहाडी क्षेत्र में यात्रा करने की सोच सकते है या फिर यात्रा हो सकती है। शत्रु आप पर हावी हो सकते है, किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। पिता का सहयोग मिलेगा जो आगे तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस गोचर में आपको धन लाभ होगा। सह्कर्मियो का साथ और सहयोग मिलेगा। अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहे। उनका आदर करें फल अवश्य मिलेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी। इस गोचर में धन की कमी बिल्कुल नहीं होगी।

धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहा है। हर जगह सफलता मिलेगी तथा  कामकाज में बरकत होगी, प्रमोशन की सम्भावना बढ़ रही है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा प्रभावी व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है, गलत कार्य से दूर रहे अन्यथा समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। यह गोचर आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। आरोग्य खराबी के साथ साथ मानसिक तनाव बढेगा। रुपए का लेन देन सोच समझकर करे अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है। अपनों से बड़ों के साथ विवाद हो सकते है। कामकाज में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

कुंभ राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, इसलिए सावधानी बरते। इस गोचर में वादविवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शत्रु परेशान कर सकते है परन्तु साहस और बल का परिचय देते हुए आप शत्रुओ से जीत सकते है। धन खर्च सोच-समझकर करे अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि पर प्रभाव 

सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। पेट से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है। आपके अंदर का अहंकार आपके वैवाहिक जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों की तरफ से कुछ दिक्कते हो सकती है। स्वयं का व्यवसाय करना चाहते है तो स्थिति अच्छी नहीं है। पार्टनरशिप में व्यवसाय न करे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। शत्रु परेशान कर सकते हैं।

अभी महालिंगम लॉकेट आर्डर करें  

The post सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानिये राशियों पर प्रभाव appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2077

Trending Articles