जन्म वर्ष: 1960, 1972, 1984, 1996, 2008
चीनी राशिचक्र की सबसे पहली राशि है चूहा। इस राशि के लोग हाजिरजवाब होते हैं एवं इनका जीवन संपन्न होता है। ये अपनी और दूसरों की हर समस्या का हल निकालना अच्छी तरह से जानते हैं। इनमें स्वार्थ की भावना भी देखने को मिलती है। नंबर वन बनने की लालसा में ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये किसी भी चीज़ या काम की बहुत जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं। इसके साथ ही ये किसी भी नई जगह पर जल्दी से एडजस्ट हो जाते हैं। चीजों को जल्दी भांपना भी इनका एक गुण है जिसके कारण इन्हें जीवन में कई अवसर भी प्राप्त होते हैं।
इस राशि वाली महिलाएं सुंदर और आकर्षक होती हैं। ये बड़ी आसानी से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने की क्षमता रखती हैं। इनमें कुछ भी सीखने की अद्भुत क्षमता होती है। लेकिन ये महिलाएं नेतृत्व करने के मामले में ज़रा पीछे रहती हैं।
सेहत -: इस राशि वाले जातकों की सेहत बहुत अच्छी रहती है। ये ऊर्जा से भरपूर और क्रियाशील होते हैं। ये अपने पूरे जीवन में बहुत कम ही बीमार पड़ते हैं। इन्हें संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करने से फायदा होगा।
करियर -: हैल्दी होने के कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में भी पूरी मेहनत से काम कर पाते हैं। अपनी बुद्धिमानी से अनावश्यक मसलों से दूर ही रहते हैं और केवल वहीं बोलते हैं जहां जरूरत हो।
Rat Chinese Horoscope 2017 – Love, Career, Health, Finance.
बैस्ट करियर क्षेत्र -: प्रशासक, निदेशक, प्रबंधक, उद्यमी, लेखक, संगीतकार, राजनेता, वकील, शोधकर्ता।
संबंध -: इस राशि वाले जातक अपनी सोशल लाइफ में काफी सक्रिय रहते हैं। इन्हें पार्टियों में जाना पसंद होता है। इनका आकर्षक लुक दूसरों को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। ये जितना जल्दी किसी रिश्ते की शुरुआत करते हैं उतनी ही जल्दी उस रिश्ते को खत्म भी कर देते हैं।
कंपैटिबिलिटी -: ड्रैगन, खरगोश और बैल वाली चीनी राशियों के साथ इनका सामंजस्य उत्तम रहता है। वहीं घोड़ा, मुर्गे वाली चीनी राशियों के साथ चूहा राशि वाले जातकों का संबंध सबसे खराब माना जाता है।
शुभ चीज़ें
– शुभ नंबर – 2, 3, 23 और 32
– शुभ दिन – चीनी चंद्र मास का चौथा और तेरहवां दिन।
– शुभ रंग : नीला, सुनहरा और हरा।
Introduction to Chinese Astrology
The post कैसे होते हैं चाइनीज़ राशि ‘रैट’ वाले लोग appeared first on AstroVidhi.