Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2077

जानिए कैसे होते हैं चाइनीज़ राशि ‘टाइगर’ वाले लोग ?

$
0
0

जन्‍म वर्ष -: 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022.

चीनी राशिचक्र में तीसरे स्‍थान पर आती है राशि ‘शेर’। इस राशि वाले जातक साहसी, आत्‍मविश्‍वासी और मनमौजी होते हैं। ये दूसरों को काफी जल्‍दी आकर्षित कर लेते हैं। इसके साथ ही शेर राशि वाले व्‍यक्‍ति जिद्दी, न्‍यायप्रिय होते हैं। ये मेहनती होते हैं और पूरे आत्‍मविश्‍वास से अपनी बात रखते हैं। ये हर काम को बहुत अच्‍छे तरीके से करना जानते हैं। शेर राशि वाले जातक कभी अपनी बात से पीछे नहीं हटते। इन्‍हें चुनौतियों का सामना करना अच्‍छा लगता है। नेतृत्‍व करने के मामले में ये बेहतर होते हैं। ये किसी भी काम की पहले से तैयारी कर के नहीं चलते।

शेर राशि वाली महिलाएं आकर्षित के साथ-साथ स्‍वार्थी भी होती हैं। इन्‍हें अपनी बातों में फंसाना आसान होता है। ये बहुत जल्‍दी किसी पर भरोसा कर लेती हैं। इस वजह से कई बार इन्‍हें धोखा भी मिलता है।

Traits Of Chinese Zodiac Rat That You Should Know.

सेहत -: सेहत के मामले में शेर राशि वाले व्‍यक्‍ति लक्‍की होते हैं। क्रियाशील होने के कारण ये खेलों में भी हिस्‍सा लेते हैं। इन्‍हें मामूली परेशानियां जैसे बुखार, खांसी, जुकाम रहता है। शेर राशि वालों को ज्‍यादा सख्‍त व्‍यायाम नहीं करने चाहिए। ऐराबिक्‍स करें। काम के प्रति ये ऊर्जावान और मेहनती होते हैं। इस कारण ये अपना ज्‍यादा समय काम करते हुए ही बिताते और आराम कम करते हैं।

करियर -: इन्‍हें आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। शेर राशि वाले जातकों में नेतृत्‍व करने और दूसरों का सम्‍मान करने का गुण होता है। ये किसी भी क्षेत्र में अच्‍छे नेतृत्‍वकारी बनते हैं। 30 साल की उम्र के पश्‍चात् ही इस राशि वाले लोगों को करियर में सफलता और पैसा हासिल होता है।

करियर क्षेत्र -: विज्ञापन एजेंट, कार्यालय प्रबंधक, ट्रैवल एजेंट, अभिनेता, लेखक, कलाकार, पायलट, संगीतकार, हास्य अभिनेता और ड्राइवर।

संबंध -: सोशल लाइफ में शेर राशि वाले व्‍यक्‍ति कुछ ज्‍यादा ही एक्‍टिव रहना पसंद करते हैं। अति आत्‍मविश्‍वास के कारण ये दूसरों से ज्‍यादा बात करना पसंद नहीं करते। रिश्‍तों के मामले में ये थोड़े कच्‍चे होते हैं। ये बहुत जल्‍दी किसी रिलेशनशिप की शुरुआत नहीं करते। इनके साथ बात करते हुए धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए।

कैसे होते हैं चाइनीज़ राशि ‘रैट’ वाले लोग

प्रेम संबंध के मामले में शेर राशि वाले जातक ज्‍यादा अच्‍छे पार्टनर साबित नहीं हो पाते। इनमें रोमांस की कमी होती है। इनके पार्टनर को रिश्‍ते को बनाए रखने के लिए ज्‍यादा प्रयास करने पड़ते हैं।

कंपैटिबिलिटी -:

अच्‍छे संबंध -: ड्रैगन, घोड़ा और सूअर।

खराब संबंध -: बैल, सांप और बंदर।

शुभ चीज़ें

– शुभ नंबर – 1, 3, 4, 13 और 43

– शुभ दिन – चीनी चंद्र मास का सोलहवां और सताईसवां दिन।

– शुभ रंग : नीला और ऑरेंज।

चीनी राशिफल 2017: शेर

The post जानिए कैसे होते हैं चाइनीज़ राशि ‘टाइगर’ वाले लोग ? appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2077

Trending Articles