प्रथम घर -: पहले घर में होने पर सूर्य आपको कानून का पालन करने वाला बनाता है। आप नैतिक होते हैं और जीवन के प्रति आपका रूख बहुत सकारात्मक होता है। आपको सूर्य की यह स्थिति आशावादी और महत्वाकांक्षी भी बनाती है।
दूसरा घर -: यहां बैठा सूर्य आपको सरकारी अधिकारियों का शत्रु बनाता है। आप अनेक रोगों से ग्रस्त रहते हैं, स्वाभाव चिड़चिड़ा होता है और जिद्दी होते हैं। इन्हें बहुत परिश्रम के बाद ही धन प्राप्त होता है। इनकी आय इस बात पर निर्भर करती है की सूर्य कौन सी राशि में है।
Buy Jupiter transit Report Now.
तीसरा घर -: सूर्य यदि तीसरे भाव में है तो यह भाई-बहनों से आपके संबंध अच्छे नहीं बनने देता। यह आपको साहसी और चंचल भी बनाता है। सफलता बहुत देर से मिलती है।
चौथा घर -: चौथे घर में सूर्य का होना आपको अत्यधिक दुखी और अप्रसन्न रखता है। खुद को परेशान रखने के लिए आप किसी न किसी तरह से कोई न कोई वजह ढूंढ ही लेते हैं। यहां सूर्य आपको पैतृक संपत्ति भी दिलाता है। आप जादू-टोने पर विश्वास करते हैं।
जानें गुरु गोचर का क्या होगा आपके ऊपर प्रभाव
पांचवां घर -: यहां बैठा सूर्य दिल से संबंधित रोगों से ग्रस्त करता है। पहाड़ों में रहनाऔर अकेला रहना आपको बहुत पसंद है। यहां सूर्य आपको धन-संपदा से समृद्ध बनाता है। लेकिन आप उद्देश्यहीन जीवन ही जीते हैं।
Get your Government Job Report
छठा घर -: यहां सूर्य का होना आपके राजनीति में उज्वल भविष्य की निशानी माना जाता है। आपको जीवन में बहुत प्रसिद्धी भी मिलती है।
सातवां घर -: सूर्य सातवें घर में हो तो यह आपको अहंकारी बनाता है। विवाह में देरी होती है और इन्हें यात्रा करना भी काफी पसंद होता है। आपमें नैतिकता की कमी होती है और अपना काम करने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। सरकारी अधिकारियों से अनबन रहती है।
Get your Married Life According to your Birth Chart
आठवां घर -: यहां सूर्य है तो आप दीर्घायु हैं। आप मीठा बोलते हैं और लोगों के साथ मिलजुल कर रहना आपको पसंद है। किन्तु इस भाव में पीडित सूर्य आपके चेहरे और सिर में चोट लगने का कारण बनता है। पीडि़त सूर्य आपको दुखी और असंतुष्ट भी बनाता है।
मंगल दोष के निवारण के लिए इसे घर में स्थापित करेंं
नौवां घर -: यहां सूर्य है तो आप अपना धर्म परिवर्तन कर सकते हैं या आपके मन में अपने धर्म के प्रति सम्मान कम होता है। पिता से भी बहुत अच्छे संबंध नहीं होंगे। न तो आप बड़ों को सम्मान देते हैं और नही दूसरों की बातों को सुनने और समझने में आपका विश्वास है।
Ask 3 Questions from Renowned Astrologers
दसवां घर -: सूर्य इस घर में है तो आपको जीवन में सम्मान, प्रसिद्धि और आदर प्राप्त होता है। अपने प्रयासों में हमेशा सफलता मिलती है और सरकारी अधिकारियों से अच्छे संबंध बनते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी होती है।निसंदेह यहां सूर्य उपस्थित होकरआपको बुद्धिमान बनाता है।
Know about the Lal Kitab Remedies and Get Report
ग्यारहवां घर -: यहां सूर्य होने का अर्थ है कि आप अमीर और दीर्घायु होते हैं।आपको सरकार से लाभ मिलता है।कुछ भी पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयत्न नहीं करना पड़ता। आप दूरदर्शी एवं सैद्धांतिक व्यक्ति होते हैं।
बारहवां घर -: यहां सूर्य है तो यह आपको कोई न कोई शारीरिक परेशानी या हानि देता है। आपकी संतानों में पुत्रों की संख्या अधिक होती है। आप चारित्रिक रूप से भी कमजोर होते हैं और जीवन में आदर और सम्मान नहीं मिलता।
Get your Saturn Transit Report Now.
The post सूर्य की बारह भावों में स्थिति और उसका आप पर प्रभाव, बनाएं Online Kundali और देखें कैसा फल देगा आपको सूर्य: appeared first on AstroVidhi.