हस्तरेखा
विवाह संबंधी जानकारी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं में ही अंकित होती है। बस जरूरत है तो अपने हाथ की रेखाओं को पढ़ने की। हाथ की रेखाओं में विवाह कब होगा, किस उम्र में होगा और कितना सफल रहेगा ये सब संकेत होते हैं। कौन सी रेखा किन परिस्थितियों में जातक के विवाह पक्ष को प्रभावित कर सकती है आइए जानते हैं इस बारे में -:
विवाह की उम्र
![palmistry-2]()
– अगर किसी के हाथ में एक से ज्यादा विवाह की रेखाएं है तों उन सभी में सबसे बड़ी रेखा को विवाह रेखा समझा जाता है। बाकी अन्य छोटी रेखाएं प्रेम संबंध को दर्शाती हैं। अगर बड़ी रेखा लंबी होने के साथ-साथ पतली होती जा रही है तो यह जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेतक है।
बुध पर्वत
![palmistry-3]()
– कनिष्ठिका ऊंगली के नीचे बुध पर्वत होता है जहां से ह्रदय रेखा निकलकर बृहस्पति पर्वत की तरफ जाती है। ऊंगली के नीचे और हृदय रेखा के बीच में दिखाई देने वाली आड़ी रेखाओं के द्वारा व्यक्ति के विवाह का आंकलन किया जा सकता है।
अंतरजातीय विवाह
![palmistry-4]()
– यदि विवाह की रेखा अन्य रेखाओं की तुलना में ज्यादा छोटी या ज्यादा बड़ी हो तो जातक का अंतरजातीय विवाह होता है। इसके अलावा यह व्यक्ति के अपने से धनी या निर्धन परिवार में विवाह का संकेत भी करती है।
विवाह में देरी
![palmistry-5]()
– यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह की रेखा नहीं है तो उसके विवाह में अनावश्यक रूप से देरी आती है।
The post अपने हाथों की रेखाओं से जानें कब होगा आपका विवाह appeared first on AstroVidhi.