ज्योतिष शास्त्र में पंचक को काफी अशुभ माना जाता है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इस बार पंचक काल 21 अप्रैल को 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होकर 25 अप्रैल को 9 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो रहा है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही की गई है।
इस तरह करें पैसों की हर कमी को दूर
पंचक का महत्व
वैदिक ज्योतिषी में पंचक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य को पंचक काल में करना वर्जित माना गया है। मुहूर्त का संबंध भी पंचक तिथियों से होता है। माना जाता है कि हर महीने आने वाली पंचक तिथियों में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना फलदायी नहीं होता।
इनके बिना पूरी नहीं होती भगवान विष्णु की पूजा
तो आइए जानते हैं ऐसे कार्यों के बारे में जिन्हें पंचक के दौरान करना अशुभ माना जाता है -:
– पंचक तिथि में शुरू किए गए कार्य को पांच बार करना होता है। फर्नीचर की खरीदारी भी पंचक तिथि में अशुभ मानी जाती है।
– अगर कोई शांत हो जाए तो ऐसी परंपरा है कि उसके साथ 5 कुशा के पुतले बनाकर जला दिया जाता है जिससे परिवार के किसी सदस्य पर संकट न रहे।
दरिद्रता से परेशान हैं तो करें ये उपाय
– मान्यता है कि पंचक काल में कोई भी बुरा अथवा अच्छा कार्य पांच बार किया जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य जैसे ग्रहप्रवेश और बच्चों का मुंडन नहीं करना चाहिए।
– पंचक के दौरान घनिष्ठा नक्षत्र चलने के समय घास, लकड़ी आदि जैसी जलने वाली चीजें एकत्रित न करें। इसके कारण अग्नि से नुकसान हो सकता है।
भाग्य का साथ चाहिए तो अभी करें ये काम
– पंचक काल में चारपाई बनवाने का काम अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
– पंचक काल में दक्षिण दिशा में यात्रा करने की मनाही है। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। इसलिए पंचक काल में इस दिशा में यात्रा करने से हानि होती है।
इस उपाय को करने के बाद आपको हर काम में मिलेगी सफलता
– पंचक के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को टाल दें। इस काल में कोई भी शुभ कार्य करने वाले को निश्चित ही अनिष्ट फल मिलते हैं।
– पचंक समय के दौरान किसी भी व्यक्ति का बुरा न सोचें, अपने मन में सकारात्मक विचार लाएं।
– इसके अलावा पंचक के पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र में शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई ग्रहप्रवेश एवं पूजन जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
The post शुरु होने वाला है पंचक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम वरना… appeared first on AstroVidhi.