मेष राशि
आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आप आज बहुत तर्कसंगत और व्यवहारिक हो जायेंगें। नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं इस बात को लेकर सावधान रहें। किन्हीं बाहरी कारणों की वजह से आप समय पर अपना काम पूरा करने में असमर्थ रहेंगें।
वृषभ राशि
दिन के पहले भाग में आप मानसिक दुविधा में खोये रहेंगें। अपने कार्य में छिपे जोखिम से बचने के लिए सावधानी से कदम रखें। बेरोज़गार व्यक्तियों को आज नौकरी की पेशकश हो सकती है।
मिथुन राशि
खाने की आदतों में लापरवाही जठर सम्बन्धी परेशानियों को जन्म दे सकती हैं। अपने जीवन में आये कुछ भावनात्मक मुद्दों के कारण आप के मन की स्थिति उलझी हुई तथा उत्तेजित रहेगी। अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें।
कर्क राशि
आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपके प्रणय और वैवाहिक संबंधों में प्रेम और सद्भावना की प्रगाढ़ता रहेगी। काम से सम्बंधित सभी कठिनाइयों का समाधान हो जाएगा और आप नए उत्साह के साथ अपने सभी कार्य एवं जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगें।
राशि रत्न धारण कर हो सकती है आपकी हर मुश्किल आसान
सिंह राशि
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगें। आज व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफ़े और ग्राहकों में वृधि होगी। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं।
कन्या राशि
वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बड़े और प्रमुख निर्णय लेने से बचें। यात्रा पर जाने की प्रबल सम्भावना है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से की गयी यात्रायें विशेष रूप से लाभदायक होंगीं।
तुला राशि
आज आप अपने आप को कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। यात्रायें कष्टप्रद होंगीं।
वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह भरपूर रहेगा। अपने वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए एक बहुत अच्छा समय है। आप कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम रहेंगें।
धनु राशि
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप परिवार के सदस्यों की संगत में मनोरम क्षणों का आनंद उठायेंगें। कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। वित्तीय दृष्टि से आज का दिन औसत रहेगा।
मकर राशि
आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आप किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करेंगें। आज दिन भर करीबी रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। आज आपको एक साथ कई कार्य करने पड़ सकते हैं।
कुंभ राशि
आज आपको मानसिक पीड़ा के कुछ क्षणों का अनुभव हो सकता है। अफ़सोस करने की बजाय आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प द्वारा अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करें। रोमांस के लिए अवसर मिलेंगें।
मीन राशि
आपकी शारीरिक सहनशक्ति उत्तम रहेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगें और आप को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है। नई अवधारणाओं को प्रस्तुत करने और नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
श्रेष्ठ चौघडिया
हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी
चन्द्रमास : मार्गशीर्ष – अमांत
विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण
पौष – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत : २०७४
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : तृतीया – १०:१८ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र : पुनर्वसु – २१:५७ तक
योग : शुक्ल – १५:५६ तक
प्रथम करण : विष्टि – १०:१८ तक
द्वितीय करण : बव – २०:४३ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त : ११:५१ – १२:३२
वर्ज्य : ११:१३ – १२:३८
२९:१६+ – ३०:४४+
राहुकाल : १२:१२ – १३:२९
गुलिक काल : १०:५५ – १२:१२
यमगण्ड : ०८:२१ – ०९:३८
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त : कोई नहीं
अमृत काल : १९:४८ – २१:१४
निवास और शूल
दिशा शूल : उत्तर में
राहु काल वास : दक्षिण-पश्चिम में
नक्षत्र शूल : कोई नहीं
चन्द्र वास : पश्चिम में १६:३२ तक
उत्तर में १६:३२ से
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज पुनरवसु के दूसरे पदा में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम को और कौ से रखे जा सकते हैं। इसके अलावा आज पुनरवसु के चौथे पदा में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम ही और हि से रखा जा सकता है। दिसंबर जन्म लेने वाले बच्चे अपने जीवन में लक्ष्य को लेकर गंभीर बनते हैं। ये उत्साह और उमंग से भरपूर होते हैं। ये सच्चे देशभक्त बनते हैं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post आज इन राशि वालों की आय में हो सकती है वृद्धि, जानिए अपना राशिफल appeared first on AstroVidhi.