न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव सूर्य के अत्यंत निकट आने के कारण अस्त हो रहे हैं। शनि देव 5 दिसंबर को अस्त हो चुके हैं जोकि 7 जनवरी तक अस्त ही रहेंगें। शननि के अस्त होने पर 12 राशियों पर इसका जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा।
शनि देव किसी भी बनते काम को बिगाड़ सकते हैं। इनके सहयोग के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है और अगर किसी को शनि देव की कृपा मिल जाए तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं।
आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालो के शनि के अस्त होने के दौरान धन का लाभ होगा लेकिन आपके कार्यों में बाधा आ सकती हैं जिसकी वजह से आपका मन परेशान रहेगा।
वृषभ राशि
शनि के अस्त होने के कारण आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी। बहुत ज्यादा काम की वजह से सहयोगियों और परिवार के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। संयम और शांति से काम लें।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों पर शनि के अस्त होने का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपको विरोधी पक्ष परेशान कर सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि शुभ फलदायी साबित होगा। प्रयास करने से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और आपकी सारी तकलीफें दूर हो जाएंगीं।
राशि रत्न धारण कर हो सकती है आपकी हर मुश्किल आसान
सिंह राशि
आपके लिए शनि का अस्त होना थोड़ा नुकसानदायक लग रहा है। एक माह तक आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आपके लिए शनि का प्रभाव थोड़ा अशुभ हो सकता है। इसकी वजह से आपको एक महीने तक अपने कार्यों में सावधानी बरतनी है।
तुला राशि
शनि के अस्त होने से तुला राशि के लोगों को राहत मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
आपके स्वास्थ्य पर शनि का प्रभाव पड़ेगा। शनि की वजह से आपको कोई सेहत संबंधी परेशानी उठानी पड़ सकती है इसलिए अपने खानपान की आदतों का ध्यान रखें और किसी भी छोटी परेशानी को नज़रअंदाज़ ना करें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। आपको इस समय संयम से काम लेना है।
मकर राशि
आपको धन से संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी है। सेहत का भी ध्यान रखेंगें तो बेहतर होगा।
कुंभ राशि
एक महीने तक शनि का प्रभाव आपके लिए कष्टकारी हो सकता है इसलिए संभलकर रहें।
मीन राशि
आपके लिए भी शनि देव अशुभ प्रभाव ही लेकर आए हैं। अपने हर कार्य में सावधानी करतें।
- शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
- शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए आप शनि रुद्र माला धारण कर सकते हैं।
- इकसे अलावा शनि का रत्न नीलम या सुलेमानी हकीक भी पहन सकते हैं।
- अपने घर के पूजन स्थल में शनि यंत्र की स्थापना करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।
उपरोक्त बताए गए सभी उपायों के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page
The post शनि देव हो गए हैं अस्त, इस दौरान कई लोग हो सकते हैं कंगाल appeared first on AstroVidhi.