Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2079

मंगल करेगा वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातक रहें सावधान

$
0
0

वैदिक ज्योतिष में मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है। मंगल ग्रह ऊर्जा प्रदान करने वाला ग्रह है, मंगल साहस का कारक है। इसका सम्बन्ध प्रशासनिक कार्य से होता है।

mars transit in taurus

मंगल गोचर 2019

मंगल 22 मार्च शुक्रवार के दिन दोपहर 03:29 मिनट पर मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़नेवाला है, आइए हम जानते है।

मंगल गोचर 2019 –मेष राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे है। मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल है, जो अपनी ही राशि से गोचर करेंगे। इस वर्ष होनेवाला यह मंगल का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए शुभ समाचार लेकर आया है। इस गोचर के दौरान धन प्राप्ति के मार्ग खुलने वाले है। अपने परिवार तथा मित्रों के साथ यात्राएं होंगी। जो जातक विवाह की इच्छा रखते है वे परिणय सूत्र में बंध सकते है, मनवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। शुभ कार्य पर धन अधिक खर्च होगा। कामकाज मे नवीन योजनाये फलीभूत होंगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह गोचर बेहतर साबित होने वाला है।

Horoscope 2019

मंगल गोचर 2019 – वृषभ राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि में ही गोचर कर रहे है। यह परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। इस गोचर के दौरान आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। पढनेवाले छात्र इस गोचर में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। विवाह आदि के लिए यह गोचर उत्तम है। वृषभ राशि के जातको को व्यापार-व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। नवीन योजनाये सफल होंगी। किसी भी कार्य को करने में साहस की कमी नहीं रहेगी।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

मंगल गोचर 2019 – मिथुन राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर आपके खर्चे बढायेगा। इस दौरान आपको स्वयं को खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर-परिवार के ऊपर ही आपका आत्यधिक धन खर्च होगा। यात्रा करने के कई सुअवसर आपको इस गोचर के दौरान मिलनेवाले है। शत्रु आपके आगे नतमस्तक होंगे।

मंगल गोचर 2019 – कर्क राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि से लाभ भाव अर्थात ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। इस समय का सदुपयोग करे, इस गोचर में आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। धन प्राप्ति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलने वाले है। छात्रों के लिए भी शुभ समाचार मिलेंगे। उच्च शिक्षा या प्रोफेशनल शिक्षा ग्रहण   करने वालों को सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय प्रगति करेगा।

मंगल गोचर 2019 – सिंह राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर के दौरान आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी अन्यथा आपको धन की कमी खलेगी। वैसे तो मंगल देव की सहायता आपको मिलेगी। आपके अंदर साहस तथा पराक्रम की कमी नहीं होगी। नवीन कार्य को अंजाम देने में आपको आत्याधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, उसके पश्चात सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए इस गोचर में निराश या हताश बिल्कुल न हो।

Book Puja Online

मंगल गोचर 2019 – कन्या राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे है। जो लोग काफी दिनों से किसी दुर्घटना या लम्बी बीमारी से ग्रसित थे उनको इस गोचर के दौरान राहत मिल सकती है। यह गोचर आपके व्यापार- व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का है।

वैदिक एवं हिन्दू पंचांग 2019

मंगल गोचर 2019 – तुला राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर आपके लिए शारीरिक समस्याएं लेकर आ सकता है, जिसके कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खून से संबंधित दिक्कते आपको हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है। अगर कोई यात्रा कर रहे है तो इस गोचर के दौरान सतर्क रहे।

मंगल गोचर 2019 – वृश्चिक राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर के दौरान वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। छोटी-छोटी बाते गृहस्थ जीवन में खलल पैदा कर सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवादों से दूर रहे अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है।

मंगल गोचर 2019 – धनु राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, आपको अपनी सेहत का ध्यान अवश्य रखना होगा। इस गोचर के दौरान आपके द्वारा यात्राएं भी ज्यादा होंगी। आपके धन के खर्चे बढ़ने वाले है, धन खर्च पर नियंत्रण रखे। शत्रु आप का कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे, आप उन पर हावी रहेंगे।

मंगल गोचर 2019 – मकर राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। संतान पक्ष की ओर से खुश-खबरी मिल सकती है। छात्रों को अपनी मेहनत का फल बहुत ही बढ़िया मिलने वाला है। इस गोचर में आप किसी नवीन कार्य की शुरुआत करते है तो वो भी आपके लिए बेहतर धन लाभ के अवसर प्रदान करेगी।

मंगल गोचर 2019 – कुम्भ राशि पर प्रभाव 

 मंगल आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर धन-संपत्ति एकत्रित करने के लिए बहुत ही उत्तम है। नवीनतम कार्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। माता का भरपूर स्नेह मिलने वाला है। मित्र तथा भाई-बंधुओं के साथ यात्राएं हो सकती है। यह गोचर जीवन को सुखद बनाने वाला है। नया घर लेने के लिए यह गोचर उत्तम है।

दैनिक राशिफल पढ़ें

मंगल गोचर 2019 – मीन राशि पर प्रभाव 

मंगल आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे है। यह आपकी भाग्य-वृद्धि के लिए बेहतर गोचर है। व्यापार-व्यवसाय या नौकरी में बदलाव कर सकते है। किसी भी क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी पर आप हावी रहेंगे। शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। यह मंगल का गोचर हर लिहाज से आपके लिए लाभकारी है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

The post मंगल करेगा वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातक रहें सावधान appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2079

Trending Articles