Quantcast
Channel: AstroVidhi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2075

18 सितम्बर 2019 से शनि हुए मार्गी: 9 राशियों की बदलेगी किस्मत

$
0
0

30 अप्रैल 2019 को न्याय के देवता शनि धनु राशि में वक्री हुए थे परन्तु 18 सितंबर 2019 को दोपहर 2 बजकर 18 मिनिट पर धनु राशि में ही वक्री से मार्गी हो रहे। शनि ब्रह्माण्ड के न्यायाधिपति है। इन्हें लोग क्रूर ग्रह के रूप में जानते है परन्तु ऐसा नहीं है, यह तो न्याय करने वाले देवता है, जैसे कर्म करोगे वैसा ही फल पावोगे। शनिदेव मनुष्य के कर्म के आधारपर उसे फल प्रदान करते है। शनि जब धनु राशि में ही वक्री हुए थे तब जातकों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड रहा था, काम बनते बनते अटक रहे थे, धन की कमी महसूस हो रही थी। कामकाज में असफलताओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन शनि के मार्गी होने से ऐसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शनि के मार्गी होने से नौकरी तथा व्यवसाय में आ रहे संकट ख़त्म हो जायेंगे, भूमी से होने वाले व्यापार, पेट्रोल या शनि से सम्बंधित कार्यों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Shani margi

 

कर्म के अनुसार फल की प्राप्ति

18 सितंबर 2019 को शनि धनु राशि में मार्गी होंगे, यहाँ पर शनि देब 24 जनवरी 2020 तक रहेंगे। इसके बाद शनि देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि का स्वामी गुरु है और धनु राशि में शनि के साथ केतु भी रहेंगे। हम सभी जानते है शनि कर्म के अनुसार फल प्रदान करते है। शनि मकर, कुंभ राशि के स्वामी है और तुला राशि में उच्च का तथा मेष राशि में नीच के हो जाते है। शनि के मार्गी होने से नौकरी तथा व्यवसाय में आ रही दिक्कते दूर होंगी, इसके साथ ही जिन जातकों पर शनि की टेढ़ी नजर है या शनि की महादशा, अन्तर्दशा चल रही है उन लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।   

प्राकृतिक आपदाओं में कमी आयेगी

शनि जब वक्री थे तब प्राकृतिक आपदाएं उत्पन्न हुई थी, बाढ़ के हालात देखने को मिले थे, पहाड़ों पर ये बारिश आफत बनकर आई थी परन्तु जब शनि मार्गी हो रहे है तो प्राकृतिक आपदाएं कम होंगी। राजनीति में भी कई दिग्गज नेता हमें छोड़कर चले गए, उनमे कमी आयेगी। राजनीति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। न्यायालय दोषियों के प्रति सख्त फैसले लेंगे। संक्रामक और मौसमी बीमारियों से जातक को छुटकारा मिलेगा।    

आइये जानते है, वह कौनसी 9 राशियाँ है, जिनकी शनि के मार्गी होने से किस्मत बदलने वाली है

मेष

शनिदेव आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी हो रहे है, इसका मतलब आपको कामकाज में अच्छा धन लाभ होने वाला है। अपार धन तथा कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी, उस सन्दर्भ में धार्मिक यात्राएं भी होंगी। अपने पितरों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलनेवाला है। उच्च शिक्षा के लिए समय उत्तम है, विदेश यात्रा भी संभव है।      

वृषभ

शनिदेव आपकी राशि से अष्टम भाव में मार्गी हो रहे है। अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे है तो उसमे आपको राहत मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी के नए अवसर आपको मिलने वाले है। दाम्पत्य जीवन में आ रही कडवाहट दूर होगी, पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार होगा। ससुराल वालों से या परिवार के किसी सदस्य से न उलझे अन्यथा कोर्ट-कचेहरी का सामना करना पड़ सकता है, अपने व्यवहार में संयम रखे, जो भी करना है सोच-समझकर करे।

मिथुन

शनिदेव आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी हो रहे है। यह विवाह का भाव माना जाता है अत: जिन जातकों को शनि वक्री होने के कारण शादी में दिक्कते आ रही थी वो दिक्कते शनि मार्गी होने के कारण समाप्त होंगी। इस समय आपके विवाह के योग बनेंगे। तकनीकी क्षेत्र में आप कुछ नया करके दिखा सकते है, नया बिजनेस भी कर सकते है, जो प्रगति पथ पर ले जाएगा। शनि का मार्गी होना आपके लिए उत्तम है। अपने खाने-पिने का ध्यान रखे क्योंकि पेट से सम्बंधित दिक्कते आपको हो सकती है।

कर्क 

शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी हो रहे है। इस समय शत्रुओं से आपको सावधान करना है अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है, किसी से भी न उलझे अन्यथा बात बिगड़ सकती है, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। जीवनसाथी के भाई-बहनों से वाद-विवाद न करें, उनसे सम्बन्ध खराब न होने दे। किसी प्रकार का लोन आदि न ले अन्यथा लोन आपकी जी का जंजाल बन सकता है। उपाय के तौर पर शनिदेव को सात शनिवार तक सरसों का तेल चढ़ाना है। 

सिंह

शनिदेव आपकी राशि से पंचम भाव में मार्गी हो रहे है। बहुत दिनों से संतान की तरफ से परेशान है तो आपको राहत मिलनेवाली है। प्रेम संबंधों में जो कडवाहट पैदा हुई है, उसमे भी मधुरता देखने को मिलेगी। शनि का मार्गी होना आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। प्रेमी जोड़ों के लिए समय अच्छा है, प्रेम- विवाह बिना बाधा के संपन्न होगा। धन लाभ अच्छा होनेवाला है, आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम बनी रहेगी। 

अभी पित्र दोष निवारण पूजा करवाएं

कन्या  

शनिदेव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे है। आपके दैनिक सुखों में वृद्धि होनेवाली है। धन की स्थिति में सुधार होगा। शनि के मार्गी होने से घर-गाडी, प्रॉपर्टी बनने के चांसेस ज्यादा है। इस समय आपका समय बहुत ही प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा आपकी किस्मत बदलने वाली है। आपको जीवन का हर सुख मिलनेवाला है।

तुला

शनिदेव आपकी राशि से तृतीय भाव में मार्गी हो रहे है। शनि का मार्गी होना आपके पराक्रम को बढ़ाने वाला है। भाई-बहनों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। आपके अंदर आकर्षण देखने को मिलेगा। कला के क्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा, अगर आप लेखन कार्य करते है तो उसमे अच्छा प्रभाव छोड़ने में आप कामयाब होंगे। धन का सदुपयोग करे, धन का फ़िजूल खर्च न करे। उपाय के तौर पर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढना न भूले। त्वचा सम्बन्धी दिक्कते आ सकती है इसलिए अपना ध्यान रखे।

वृश्चिक 

शनिदेव आपकी राशि से द्वीतीय भाव में मार्गी हो रहे है, इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना है, किसी से भी न उलझे अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आपको धन का नुकसान भी हो सकता है इसलिए अपने क्रोध पर भी आपको नियंत्रण रखना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमे आपको लाभ होने के आसार नजर आ रहे है। परिवार का स्नेह भरपूर मिलेगा परन्तु काम के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आपके साथ चोरी जैसी घटनाएं हो सकती है इसलिए अपना सामान संभालकर रखने की आवश्यकता है। वाहन आदि पर आपका धन खर्च हो सकता है।

धनु 

शनि आपकी राशि से मार्गी हो रहे है, इस समय आपको अपने शरीर को कष्टों से बचना है, अगर किसी भी तरह की कोई शारीरिक समस्या है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना आपके लिए बेहतर होगा जरा सी भी लापरवाही दिक्कते उत्पन्न करेंगी। इस दौरान विदेश यात्रा के योग बन रहे है। जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन भी हो सकता है। आपके लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभदायक है, यह शनि आपकी किस्मत बदलने वाला है। बाहर के खाने से परहेज करे।

मकर

शनिदेव आपकी राशि से 12 भाव में मार्गी हो रहे है। अचानक आपके शत्रुओं की संख्या बढ्ने वाली है, सतर्क रहे। अचानक खर्चों की अधिकता रहेगी, आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, इतने आपके खर्चे बढ्ने वाले है। जनवरी 24 तक आपको अपने व्यवहार में मधुरता रखनी है, किसी से भी न उलझे अन्यथा लोगों के साथ आपके सम्बन्ध खराब होंगे। आपके द्वारा लिए गये गलत फैसले आपको किसी न किसी मुसीबत में डालने वाले है, शनि का 12 वें भाव में मार्गी होना आपके लिए परेशानी उत्पन्न करने वाला है। गलत संगति आपको किसी न किसी मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए सावधान रहे। बिना सोचे समझे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करे अन्यथा दिक्कते आ सकती है। किसी भी तरह का नया वाहन न खरीदे, यह गोचर आपके लिए नकारात्मक रहने वाला है। उपाय के तौर पर सवा किलो काले चने 7 बार अपने सिर से घुमाकर किसी शनि मंदिर में रखकर आए।

कुंभ

शनिदेव आपकी राशि से 11 वें भाव में मार्गी हो रहे है। यह आपके लिए बहुत ही उत्तम समय है, इस दौरान आपकी सभी इच्छा पूर्ण होंगी परन्तु ध्यान रखे अपनी वाणी से दूसरों की बुराई न करे तथा किसी की निंदा न करे। शनि देव आपकी राशि पर मेहरबान है परन्तु आप अपने व्यवहार को कभी खराब न होने दे। धन का आगमन होगा, यह आपके लिए गोल्डन समय है, आपका भाग्य चमकने वाला है। आय के नए मार्ग प्रशस्त होनेवाले है।

मीन

शनिदेव आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी हो रहे है। पिता के साथ सम्बन्ध खराब न होने दे, अन्यथा परेशानी उत्पन्न होगी। इस समय आपको कामकाज में नए अवसर मिलेंगे, प्रमोशन होगा इसलिए समय का सदुपयोग करे। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। गुरु का गोचर भी आपके घर में होने जा रहा है, इसलिए आपको नए अवसर जरुर मिलने वाले है। बिना मांगे आपको सबकुछ मिलने वाला है परन्तु इस समय आपको नशे की वस्तुओं से दूर रहना होगा खासकर शराब को बिलकुल छोड़ देना है। मांस से दूर रहना है अन्यथा आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा।

अभी पित्र दोष निवारण पूजा करवाएं

संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

The post 18 सितम्बर 2019 से शनि हुए मार्गी: 9 राशियों की बदलेगी किस्मत appeared first on AstroVidhi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2075

Trending Articles